महाराजगंज, जनवरी 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गड़ौरा चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किसानों के गन्ना की तौल के लिए जारी पर्चियां हायल किए जाने के विरोध में किसानों ने कड़ा विरोध जताया है। गुरुवार को लेदी सेंटर पर किसानों ने तौल बंद करा दी। चेतावनी दी कि पर्चियां अपडेट किए जाने पर ही सेंटर से तौल शुरू होगी। गन्ना किसान नूरे, आशुतोष, मान सिंह, नाथू, रामदुलारे, योगेन्द्र यादव, रूदल प्रसाद, ठगई, संजय, दिनेश मौर्य, विजय मल्ल आदि का कहना है कि गड़ौरा चीनी मिल प्रबंधन किसानों को सुविधा देने के बजाय मनमानी कर रहा है। गन्ना तौल के लिए जारी पर्चियों को बिना सूचना के हायल कर दिया जा रहा है। इसके चलते लेदी क्रय केंद्र पर तकरीबन गन्ना लदी 40 ट्रॉली कई दिनों से खड़ी हैं। इस पर लदा गन्ना सूख रहा है। किसानों का कहना है कि इसके लिए बार-बार अनुरोध करने के बाद...