गौरीगंज, दिसम्बर 24 -- भेटुआ। विकास खंड के टिकरी गांव में गन्ना खरीद केन्द्र बना हुआ है। हैदरगढ़ चीनी मिल से संबद्ध इस खरीद केन्द्र पर गन्ना किसान पर्ची न मिलने की समस्या से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि आनलाइन पर्ची मिलने से उन्हें अपना गन्ना बेंचने में परेशानी हो रही है। किसानों का आरोप है कि सीमित पर्चियां ही दी जा रही हैं। मजबूरी में वह लोग क्रेशर पर गन्ना बेंचते हैं। किसानों ने पर्याप्त संख्या में पर्चियां दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...