सहारनपुर, फरवरी 8 -- जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने आई बीमार महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। वह चिकित्सक को दिखाने के लिए पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगी थी और जमीन पर गिर गई। महिला काफी देर जमीन पर पड़ी रही, लेकिन जिला अस्पताल के स्टाफ ने महिला मदद नहीं की। महिला को स्टेचर भी नहीं मिला। कुछ लोग महिला को उठाकर इमरजेंसी ले गए। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए पर्चे बनवाने को काउंटर पर पुरुष-महिलाओं की अलग-अलग लाइन लगी थी। इसी दौरान लाइन में लगी एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि महिला यह कहती रही कि तबीयत ज्यादा खराब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.