महोबा, फरवरी 4 -- महोबा, संवाददाता। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पर्चा अब ऑनलाइन बन रहे है। ऑनलाइन पर्चा में आधार और मोबाइल नंबर में ओटीपी आने के बाद पर्चा बन रहे है। इस नई व्यवस्था से मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। लोगों का कहना है कि पर्चा बनाने में समय अधिक लग रहा है जिससे परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में हर रोज नए-नए नियम बन रहे है। स्वास्थ्य सेवाओं को कारगर बनाने के लिए अब पर्चा बनाने के नियम में बदलाव किया गया है। बुधवार को पर्चा काउंटर के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी रही। लाइन लगाने वाले राजेश कुमार, मानसिंह, देवकी, मानकुंवर, ज्योति आदि ने बताया कि पर्चा बनवाने के लिए अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी मांगी जा रही है बाद में मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद पर्चा बनाया जा रहा है। इस प्रक्रिया में एक पर्चा बनाने में ...