शाहजहांपुर, नवम्बर 12 -- फोटो नंबर 06 कलान में बुधवार को परौर रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। कलान, संवाददाता। कलान में नगर पंचायत ने अतिक्रमण से परेशान लोगों को राहत देने के लिए अभियान चलाया।अभियान खानापूर्ति तक ही सिमट कर रह गया।बताया जा रहा है कि दो दिन बाद दोबारा से अभियान चलाया जाएगा।बुधवार को ईओ शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में परौर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।टीम ने रोड के दोनों ओर बनी नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया।टीम के वापस लौटते ही फिर से व्यापारियों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।ईओ ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि अतिक्रमण किया तो जुर्माना वसूला जाएगा।एसआई कमलेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...