सीतामढ़ी, दिसम्बर 25 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते तीन घर उसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में एक इलेक्ट्रिक बाइक, एक गाड़ी और कई मवेशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के काफी देर बाद तक न तो प्रशासन और न ही अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंच सकी। मजबूरन ग्रामीणों ने पास की नदी से पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घंटों बाद जब दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक तीनों घर पूरी तरह जल चुके थे। इस हादसे में पप्पू बैठा और उनके भाई सतेंद्र बैठा सहित पड़ोसी बैजू शाह के घर को भारी नुकसान हुआ है। बताया गया कि पप्पू बैठा की पांच बकरियां आग में जल गईं, जबकि बैजू शाह की इलेक्ट्रिक बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.