चतरा, फरवरी 14 -- परोरिया बेला गांव में महाशिवरात्रि पर उमड़ेगी श्रद्धा, परोरिया बेला गांव में महाशिवरात्रि पर उमड़ेगी श्रद्धा, 15 दिवसीय भव्य मेले की तैयारियां तेज नरेश राणा मयूरहंड प्रतिनिधि महाशिवरात्री पर आस्था और विश्वास का संगम चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत बेला गांव में देखने को मिलता है, जहां खुदाई के दौरान प्रकट हुई भगवान शिव की प्रतिमा आज लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बन चुकी है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 15 दिवसीय मेले को लेकर इस वर्ष भी उत्साह का माहौल है। इस बार मेले का शुरुआत 15 फरवरी को विधिवत रूप से किया जाएगा। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास मेला का उद्घाटन करेंगे। ग्रामीणों के अनुसार, यहां स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा प्राचीन है, जो खुदाई के दौरान आपरूपी प्रकट हुई थी। इस चमत्कारिक घ...