हजारीबाग, नवम्बर 5 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि पंचतत्व सेवा संगठन जैसे संस्थान समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आयुर्वेद भारत की अमूल्य परंपरा का प्रतीक है और यह स्वस्थ जीवन का दर्शन प्रस्तुत करता है। प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वह हज़ारीबाग में बुधवार को हजारीबाग में आयोजित पंचतत्व सेवा संगठन के वार्षिक समझ में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि पंचतत्व सेवा संगठन न सिर्फ आयुर्वेदिक उपचार को बढ़ावा दे रहा है बल्कि गरीब एवं मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध कराकर शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगठन समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को संसाधन उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.