गया, मई 2 -- परैया, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित किसान भवन सभागार में बीस सूत्री की बैठक शुक्रवार दोपहर हुई। अध्यक्ष संजय कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मियों को योजनाओं के पारदर्शी ढंग से संचालन हेतु कहा। जिससे ग्रामीणों को समस्या न हो और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री के अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार व संचालन उपाध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी ने किया। पहली बैठक होने के कारण सबसे पहले उपस्थित बीस सूत्री सदस्यों के साथ अधिकारियों का परिचय सत्र चला, जिसमें सभी ने अपना परिचय दिया। बैठक में प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव, सांसद प्रतिनिधि लालदेव यादव, बीडीओ आई एस ट्विंकल व सीओ केशव किशोर ने भी सभी को संबोधित किया। समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.