गया, दिसम्बर 9 -- थाना क्षेत्र के रामडीह गांव में सोमवार की देर रात एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फार्म की छत पर रखे पुआल में तेज लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों की तत्परता से सभी मुर्गियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। पोल्ट्री फार्म संचालक लालदेव चौधरी ने बताया कि आगजनी में फार्म के अंदर रखा सामान, एस्बेस्टस शीट और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के दौरान एक ग्रामीण युवक छत के करकट से फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी ...