उरई, जनवरी 14 -- कोंच। ग्राम परैथा में जय मां संकटा देवी नवयुवक रामलीला समिति द्वारा रामलीला महोत्सव का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। रामलीला का आयोजन किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल के नेतृत्व में किया गया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार नाथ, जिलाध्यक्ष किसान यूनियन डॉ. िद्वजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर व विधिवत पूजन-अर्चन के साथ की। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर जादौन ने रामचरितमानस की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है। इस अवसर पर आयोजक सुभाष पटेल के साथ तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह, पदम निरंजन, सौरभ आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.