हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई। जनवरी से वेतन नहीं मिलने से परेशान सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से वेतन दिलवाए जाने की मांग की है। मेडिकल कॉलेज परिसर में बैठक कर उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मंत्री किशन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। मार्च में होली है। ऐसे में जिला प्रशासन ध्यान देकर कर्मचारियों को वेतन दिलवाने की कार्रवाई करे। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि कई कर्मचारियों को एसीपी का लाभ भी नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों ने मानदेय एवं एसीपी दिलवाने की मांग की। इस दौरान सरोज पाल, विनीत, सुनीता देवी, रघुवीर, अंजिता, रागिनी, आकिल खां, निर्भय गौतम सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...