मेरठ, नवम्बर 25 -- दौराला। नगरपंचायत दौराला निवासी एक वृद्धा सोमवार सुबह थाने पहुंची और इंस्पेक्टर दौराला को अपनी आपबीती सुनाई। इस पर इंस्पेक्टर दौराला ने मिशन शक्ति टीम के साथ मिलकर वृद्धा को सम्मान सहित खाना खिलाया और उनके घर छोड़कर परिजनों को हिदायत दी। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह थाने आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान एक वृद्धा उनके पास पहुंची। महिला को देखकर इंस्पेक्टर दौराला ने उन्हें कुर्सी पर बैठाते हुए मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक इंदु सैनी को बुलवाया। वृद्धा ने बताया कि उसका पोता और उसकी पत्नी परेशान करते हैं और खाना पीना भी नहीं देते। समस्या सुनने के बाद मिशन शक्ति टीम उपनिरीक्षक ने वृद्ध महिला को खाना खिलाया और थाने की गाड़ी में बैठाकर उनके घर लेकर पहुंची। महिला उपनिरीक्षक न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.