मुरादाबाद, फरवरी 9 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता से एक मिस्त्री ने बीस हजार रुपये उधार लेकर हड़प लिए। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के कचहरी परिसर चेम्बर नंबर 52 निवासी अधिवक्ता रोहित दिवाकर ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने हरथला रामलीला ग्राउंड निवासी महिपाल को अपना घर बनवाने का ठेका दिया था। रोहित के अनुसार, एक माह पू्र्व महिपाल उनके पास आया और घर की परेशान बताकर बीस हजार रुपये उधार लेकर गया। 15 जनवरी को रात करीब पौने आठ बजे पैरे वापस करने के लिए उसे कॉल किया तो आरोपी महिपाल ने कहा कि मैंने जितने लोगों से पैसे लिए हैं आज तक वापस नहीं किया। पीड़ित के अनुसार आरोपी की कॉल रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है। एसएचओ सिविल लाइंस म...