लखीसराय, जनवरी 31 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी के कारण विशेष शिशु ओपीडी पूरी तरह से ठप हो गया है। जिसका सीधा असर बच्चों के इलाज पर पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले कुल मरीजों में लगभग 20 प्रतिशत बच्चे शामिल होते हैं, लेकिन शिशु ओपीडी बंद रहने से उनके परिजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिशु ओपीडी के बंद होने के कारण बच्चों के परिजन मजबूरी में जेनरल ओपीडी में ऑन ड्यूटी मौजूद चिकित्सक से ही इलाज कराने को विवश हैं। जेनरल ओपीडी में पहले से ही मरीज का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में बच्चों को समुचित व बेहतर विशेषज्ञ इलाज नहीं मिल पा रहा है। ज्ञात हो कि बच्चों की बीमारी सामान्य मरीज से अलग होता है। जिनके लिए शिशु रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है। वर्तमान में विशेष परिस्थ...