बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- सरमेरा, निज संवाददाता। किसानों व पशुपालकों की बहुलता वाले सरमेरा प्रखंड के चेरो गांव स्थित प्रथम वर्गीय पशु अस्पताल सह कृत्रिम गर्भाधान केंद्र में दो माह से ताला लटका है। वहां तैनात पशु चिकित्सक डॉ. ललन कुमार कर प्रतिनियुक्ति जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार द्वारा जिला मुख्यालय में कर दी गयी है। इस कारण अस्पताल में ताला बंद है। इससे पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं को इलाज के लिए सरमेरा अस्पताल लाना पड़ता है। पशुपालक डब्ल्यू बाबू, मुकेश कुमार, नाजुक सिंह, सुरेश यादव, वृंदावन गांव के टूना महतो, एरूआ पर गांव के शिवदानी चौहान, राम आश्रय चौहान व अन्य ने डीएम शशांक शुभंकर से तत्काल इस अस्पताल में पशु चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.