लखीसराय, फरवरी 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अब तक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का अपेक्षित लाभ आमलोग तक नहीं पहुंच पाया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का उद्देश्य ब्रांडेड दवा के समकक्ष गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवा मरीजों को 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज को इलाज में राहत मिल सके। मगर जिले में इस योजना का लाभ धरातल पर नहीं दिख रहा है। सदर अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र की स्थापना तो किया गया था, मगर उसका संचालन कभी सुनिश्चित नहीं हो पाया। केंद्र स्थापना के बाद से ही बंद पड़ा है। जिसके कारण मरीज को बाजार से महंगी ब्रांडेड दवा खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज कि माने तो चिकित्सक द्वारा परामर्...