गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के सात इलाकों में मंगलवार को भी लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शालीमार गार्डन, वसुंधरा सेक्टर-3, शहद नगर, डीएलएफ कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, गिरधर एंक्लेव, समेत सात इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। गिरधर एंक्लेव में रहने वाले रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से सुबह करीब 10 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। एक घंटे बाद लौटी तो करीब 30 मिनट तक लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। करीब पांच घंटे तक कटौती हुई। शहीदनगर और डीएलएफ कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बिजली न होने से परेशानी हुई। वहीं, डीएलएफ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि रोजाना पांच घंटे की कटौती आम हो चुकी है। विद्युत निगम जोन तीन प्रभारी मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल...