बक्सर, फरवरी 8 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिप्र। इटाढ़ी पावर ग्रिड के 33 केवीए में आई तकनीकी फॉल्ट और मेंटनेंस कार्य को लेकर रविवार को शहर में तकरीबन चार घंटे तक बिजली गुल रहीं। इस दौरान शहर के लगभग आठ फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहीं। इससे लोगों को अलग-अलग समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं शाम चार बजे के पहले शहर में बिजली आपूर्ति शुरु कर दी गई। इधर, दिन में बिजली बाधित होने से शहर के दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हुआ। कई दुकानदार व मॉल-शोरुम वालों को जेनरेटर व अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ा। बिजली कंपनी सूत्रों के अनुसार, इटाढ़ी पावर ग्रिड के मेंटनेंस कार्य को लेकर बिजली सप्लाई बंद की गई थी। बीते कई दिनों से मेंटनेंस पर जोर दिया जा रहा था। इस दौरान पेड़ की टहनियों की कटाई-छटाई व लूज तारों को दुरुस्त करने का कार्य कराया गया। हालांकि ...