नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- - राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, श्याम पार्क, डिफेंस कॉलोनी समेत कई इलाकों में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति - लोगों का आरोप पेयजल लाइन में मरम्मत के बाद भी समस्या ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में समस्या में सुधार नहीं हो पा रहा है। लोग इससे बेहद परेशान है। सोमवार को भी इंदिरापुरम, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, श्याम पार्क, डिफेंस कॉलोनी समेत कई इलाकों में दूषित जलापूर्ति हुई। इसके चलते लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर इस्तेमाल में लेना पड़ा। जर्जर पेयजल लाइन, लीकेज और टूटे कनेक्शन की वजह से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इनसे साफ पानी में मिट्टी और गंदा पानी मिक्स हो जाता है। इसके चलते लोगों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि सरकारी पानी को उपयोग नहीं कर पाते फिर भी इसका पैस...