सिमडेगा, जून 21 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेड़ाइरगी व बांकी पंचायत में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को हो रही बारिश के बीच देर रात एक हाथी अचानक गांव पहुंच गया। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गयी। ग्रामीण बारिश की परवाह किए बिना झाता लेकर घरों से बाहर निकले और रात में ही हिम्मत जुटाकर हाथी को खदेड़ने का प्रयास करने लगे। काफी मशकत के बाद ग्रामीणों ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़़ने में सफल रहे। हालांकि हाथी ने सिकंदर सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज को भी चट कर गया। इधर घर क्षतिग्रस्त होने के बाद सिकंदर सिंह के परिजनों के समक्ष परेशानी बढ़ गई है। खासकर बारिश का पानी घर में घुस रहा है। इससे घर मे रखा समान भी बर्बाद हो गया। सिकंदर ने घर की छत में तिरपाल डालकर किसी तरह से रहने को विवश हैं। उन्होंने वन विभाग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.