रामपुर, नवम्बर 21 -- रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद महिला प्रशिक्षुओ एवं कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चैक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम (लाइब्रेरी), कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आरटीसी आदि की व्यवस्थाओं को चेक किया। इसके बाद समस्त थानो पर तीन माह से अधिक लंबित विवेचनाओं के विवेचकों के साथ आदेश कक्ष आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.