छपरा, जनवरी 6 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। शहर के पुलिस लाइन में चल रही ट्रेनिंग के दौरान पारण परेड में मंगलवार को अनुशासन, दक्षता और पेशेवर प्रशिक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला, जब डीआईजी सह-एसएसपी, डॉ कुमार आशीष रैतिक परेड और बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया । इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण स्तर का मूल्यांकन करना था, ताकि भविष्य में बेहतर पुलिसिंग और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान डीआईजी सह-एसएसपी ने परेड की सलामी ली और परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और परेड कौशल का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने एकरूपता, तालमेल और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.