नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली अमित झा गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष पहली बार कार कॉलिंग सुविधा उन दर्शकों को उपलब्ध कराई जाएगी जो पार्किंग लेबल वाली गाड़ी से पहुंचेंगे। ऐसे दर्शकों को उसी जगह पर उनकी गाड़ी वापस मिलेगी जहां उन्हें समारोह से पूर्व उतारा गया था। इस सुविधा से कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अफरातफरी नहीं मचेगी और लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक दर्जन हेल्प डेस्क भी लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए लगभग चार हजार वाहनों को पार्किंग लेबल जारी किए गए हैं। इन गाड़ियों को गणतंत्र दिवस परेड के समय एक निश्चित जगह तक जाने दिया जाएगा जहां से उसमें सवार यात्रियों को उतरकर पैदल अपनी सीट तक जाना होगा। वहीं गाड़ी यहां से उस पार्किंग में चला जाएगी जहां का ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.