रामनगर, फरवरी 7 -- रामनगर। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से आज रविवार को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले जन सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को रामनगर से लोग रवाना हुए। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, केंद्रीय महासचिव प्रभात ध्यानी और सीएसटीयू के मुकुल के नेतृत्व में अल्मोड़ा, रामनगर और रुद्रपुर से लोग रवाना हुए। उन्होंने कहा कि पूरा मामला उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़ा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त लोगों को सजा दिलाने की हमारी प्रमुख मांग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...