संतकबीरनगर, दिसम्बर 2 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सीयर मोहल्ला निवासी तथा छत्तीसगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात जवान रामनरायन गोस्वामी (47) की आकस्मिक मृत्यु की खबर से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। शनिवार को परेड के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिरने से उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। एसटीएफ के जवान का पार्थिव शरीर लेकर सोमवार की देर शाम जब मेहदावल पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी सुदामा गोस्वामी बेसुध हो जा रही थीं, वहीं पुत्री अंजनी अपने पिता को पुकारते हुए बिलखती रही। हर तरफ मातम का माहौल था, मोहल्ले के लोग भी गमगीन थे। देर रात पंडित पुरवा श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आकाश गोस्वामी ने अ...