गाजीपुर, जनवरी 28 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को पुलिस लाइन में पंचायतीराज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में शामिल विभिन्न टोलियों ने मुख्य मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने टोलियों के कमान्डर से परिचय प्राप्त किया। मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था। आज से 50 वर्ष पहले गांवों में शिक्षा का स्तर नगण्य था और आज कोई भी ऐसा गांव नहीं है जहां की बेटियां, बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन ना कर रहे हों। ये संविधान की देन है। आज किसी भी क्षेत्र के लोग चाहे सीमा की सुरक्षा में लगे सैनिक, पुलिस, पत्रकार, किसान, नौजवान सभी भारतीय संविधान के तहत ही प्रगति के पथ पर अग्रसर...