रामगढ़, दिसम्बर 9 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना से बीती रात चोरों ने 400 लीटर डीजल की चोरी की है। इस संबंध में परियोजना के सुरक्षा प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि चोरों ने परियोजना के खदान और पीट ऑफिस पर खड़ा डंपर नंबर 10608, 61146, 60910, 61058 से लगभग 200 लीटर और डोजर नंबर 13609 से 100 लीटर और डोजर नंबर 13287 से 100 लीटर कुल 400 लीटर डीजल की चोरी की है। परियोजना में आए दिन डीजल चोरी होने से प्रबंधन काफी परेशान है। सूत्र बताते हैं कि इस डीजल चोरी में परियोजना में कार्यरत कुछ सीसीएलकर्मी चोरों को सहयोग करते हैं। चोरी के डीजल को मरुफ और अब्दुल नाम के व्यक्ति परेज, चोपड़ा मोड़, हाउसिंग सहित अन्य जगह पर डीजल बेचने वाले के संपर्क में रहते हैं और उन्हें चोरी का डीजल सस्ते दाम पर मुहैया कराते हैं।

हिंदी हिन्द...