रामगढ़, अक्टूबर 23 -- केदला, निज प्रतिनिधि। आस्था और विश्वास का महापर्व छठ के पहला अर्घ्य में मात्र चार दिन बचे हैं। लेकिन परेज कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क पर कचरा का ढेर लगा हुआ है। इससे उठने वाले दुर्गंध से जहां लोग परेशान है। वहीं कुतों और अन्य जानवरों की वजह से कचरा सड़क पर आ गया है। सड़क के किनारे जमा कचरा केवल बदबू नहीं फैला रहा है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में कॉलोनी के सन्नी कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, संजीव झा, अनिता देवी, सुरजमुनी देवी, कंचन देवी, ललिता देवी, पुनीता झा, सुषमा देवी आदि लोगों ने बताया कि हिन्दुओं का बड़ा त्योहार दशहरा और दीपावली दोनो बित गया लेकिन इस कचरे की सफाई नहीं हुआ। यह कॉलोनी सीसीएल की है। इसकी साफ सफाई कराना प्रबंधन की जिम्मेवारी है। लेकिन प्रबंधन कान में तेल डालकर सो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.