मेरठ, दिसम्बर 18 -- परीक्षितगढ़ के झब्बापुरी गांव में मंगलवार को शादी वाले घर में गोकशी की गई। इस मामले में देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गोकशी करने वाले आरोपी बाप-बेटे को पुलिस उपकरण बरामद करने ले गई जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए। उधर, सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। झब्बापुरी गांव निवासी रज्जाक के भतीजे सुल्तान की मंगलवार को शादी थी। बारात ग्राम बागवाला गई थी। वहीं, मेहमानों के लिए दो दिन पूर्व ही एक गोवंश का कटान किया गया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने पहुंचकर भूसे में दबे कट्टे से दस किलो गोमांस बरामद किया था। वहीं, बागवाला में मंगलवार देर रात दबिश देकर नजाकत निवासी खिजरी हरियाणा, अरसद निवासी चौसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.