आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। पल्हना क्षेत्र के मां शारदा देवी इंटर कॉलेज सिंहपुर सरैया में परीक्षा से बीस दिन पहले इंटर संस्कृत का पेपर खोलने के मामले में प्रभारी डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परीक्षा केंद्र से तीनों लोगों को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर नए लोगों की तैनाती की गई है। पल्हना के मां शारदा देवी इंटर कालेज सिंह सरैया में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विषय की परीक्षा थी। इस दौरान इंटरमीडिएट के संस्कृत विषय का प्रश्न पत्र केंद्र व्यवस्थापक निवास यादव, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक रविंद्र कुमार मिश्रा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट चंद्रभूषण मिश्र की मौजूदगी खोल दिया गया। जबकि इंटर संस्कृत की परीक्षा 12 मार्च को द्वितीय पाली में आयोजित होनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.