कुशीनगर, मार्च 12 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली के एक परीक्षा केंद्र से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र और दूसरे छात्रों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इसकी जानकारी होने पर उनके परिवारीजन बिहार सीमा में बवाल कर दिये। सूचना पर अलर्ट पडरौना कोतवाली पुलिस भी बार्डर पर पहुंच गयी थी। मामले की जानकारी लेकर लौट आयी। बिहार के कठार गांव निवासी सुरेन्द्र यादव का लड़का छोटे यादव कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा स्थित एक परीक्षा केंद्र से हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। रास्ते में जटहां बाजार थाना के बढयाछापर के समीप बिहार के ही कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गई। इसकी सूचना मिलने पर एक पक्ष के लोगों ने बिहार सीमा में बवाल कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल पडरौना रवि कुमार राय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.