गढ़वा, फरवरी 7 -- केतार, प्रतिनिधि। जैक द्वारा आयोजित इंटर और मैट्रिक की परीक्षा पीएम श्री मध्य विद्यालय और लोहिया समता उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शनिवार को इंटर साइंस में भौतिकी और मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न हुई। लोहिया समता उच्च विद्यालय में साइंस के कुल 86 छात्रों में एक छात्र अनुपस्थित रहा। वहीं मैट्रिक के 439 छात्रों में तीन छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शत प्रतिशत 439 छात्रों ने सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दिया। पीएम श्री मध्य विद्यालय में केंद्राधीक्षक मोहम्मद मोकारिम, उप अधीक्षक देवेंद्र कुमार, महिला पर्यवेक्षिका अनामिका हेरेंज के अलावा लोहिया समता उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक मिथिलेश कुमार दुबे, उप अधीक्षक जवाहर दुबे, स...