पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का प्रतिनिधि-मंडल नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर स्वागत किया। साथ ही संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया। कुलपति ने परीक्षा विभाग से संबंधित सभी लंबित भुगतानों को एक पखवाड़े के भीतर निपटाने का आश्वासन दिया। अन्य मांगों पर भी नियम संगत समाधान निकालने का भरोसा दिया। महासंघ ने अनुदान राशि समय पर जारी करने, संबद्ध महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट में प्रतिनिधित्व देने, मूल्यांकन सहित परीक्षा विभाग से जुड़ी सभी बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को पीएचडी कराने का अधिकार देने आदि की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.