पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 में नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन का कार्य शुरू है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग ने 20 फरवरी तक पंजीयन कराने को लेकर तिथि निर्धारित किया है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने सभी डिग्री महाविद्यालयों के प्रथम सेमेस्टर सत्र 2023-27 और 2024-28 में नामांकित छात्र-छात्राओं का डाटा मांगा है। इधर, बीएड सत्र 2025-27 में नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन करवाने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। वर्तमान में स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 में नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन की प्रक्रिया को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन ने सभी डिग...