गढ़वा, फरवरी 7 -- भवनाथपुर। जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा देने के क्रम में रागनी कुमारी नामक छात्रा बेहोश हो गई। उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वह कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय भवनाथपुर की छात्रा है। रागिनी कुमारी बुका निवासी रविंद्र पासवान की पुत्री है। जानकारी के अनुसार वह बालिका परियोजना उच्च विद्यालय में सोशल साइंस की परीक्षा देने आई थी। पेपर लिखने के क्रम में वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...