अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के लॉ फैकल्टी में परीक्षा के दौरान छात्रों का पुराने प्रश्न पत्र पर ही परीक्षा करा ली गई। गलती पता चलने पर डीन ने परीक्षा को रद कर दोबारा परीक्षा कराने के आदेश डाल दिए। जिससे बीए एलएलबी छात्र आक्रोशित हो उठे। सोमवार देर रात तक उनका धरना जारी रहा। छात्र दोबारा परीक्षा न देने पर अड़े हैं। मंगलवार को वीसी ने छात्रों को मुलाकात के लिए बुलाया है। सोमवार सुबह बीएएलएलबी की छात्र छात्राएं फैकल्टी पहुंचे। उन्होंने परीक्षा रद करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। डीन फैकल्टी ने जब छात्रों का आवेदन लेने से मना कर दिया तो छात्रों ने फैकल्टी का गेट बंदकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि की गलती का भुगतान छात्र नहीं करेंगे। यह विवि की गलती है कि गत वर्ष 2024-25 के प्रश्न पत्र पर छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.