अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के लॉ फैकल्टी में छात्रों ने गेट बंदकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि चार दिसंबर को बीएएलएलबी की लीगल मैटर की परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में गत वर्ष के प्रश्न पत्र मय तारीख दिए गए थे। छात्रों ने पुराने ही प्रश्न पत्र पर परीक्षा दी। वहीं इंतजामिया ने अब उस परीक्षा को रद कर दोबारा कराने का नोटिस जारी है। जिसका छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार सुबह बीएएलएलबी की छात्र छात्राएं फैकल्टी पहुंचे। उन्होंने परीक्षा रद करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। डीन फैकल्टी ने जब छात्रों का आवेदन लेने से मना कर दिया तो छात्रों ने फैकल्टी का गेट बंदकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि की गलती का भुगतान छात्र नहीं करेंगे। यह विवि की गलती है कि गत वर्ष 2024-25 के ...