बेगुसराय, जनवरी 3 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में शामिल होने के लिए वर्ग-8 के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र भरवाने, विभिन्न प्रमाण पत्र (जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं निःशक्तता प्रमाण पत्र इत्यादि) बनवाने के लिए एचएम प्रोत्साहित करेंगे। डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा में वर्ग-8 के अध्ययनरत वे छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं जो कक्षा-सात में न्यूनतम 55% अंक के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। जिनके माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय अधिकतम 3.5 लाख रुपये मात्र है। ऐसे में वर्ग-8 के अध्ययनरत संबंधित सभी छात्र-छात्राओं को उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें आवश्यकतानुसार जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं निःशक्तता प्रमाण पत्र (केवल निःशक्त छात्र-छात्राओं के लिए) बनवाने क...