बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- हिलसा के सरदार पटेल कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा हिलसा, निज प्रतिनिधि। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा के लिए नालंदा में कई केन्द्र बनाये गये हैं। हिलसा में सरदार पटेल कॉलेज व एसयू कॉलेज में परीक्षा चल रही है। गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने प्रथम पाली में दोनों केन्द्रों का निरीक्षण किया। सरदार पटेल कॉलेज से एक परीक्षार्थी को रील बनाते और तीन परीक्षार्थियों को मोबाइल का इस्तेमाल करते पकड़ा गया। उन्होंने एक परीक्षार्थी को तुरंत परीक्षा से निष्कासित कर दिया। उन्होंने केंद्राधीक्षक प्रो. ज्वाला प्रसाद धनवानवी को कड़ी फटकार लगाते हुए परीक्षा केंद्र की विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। एसयू कॉलेज में चल रही परीक्षा पर उन्होंने संतोष जताया और केन्...