धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी डीईओ अभिषेक झा ने कहा है कि जो शिक्षक, प्रभारी समेत अन्य मैट्रिक व इंटर परीक्षा में प्रतिनियुक्त हैं। उन्होंने अब तक नगरपालिका निर्वाचन के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि आठ फरवरी को 1:30 बजे से 4:30 बजे तक एसएसएलएनटी कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त करें। डीईओ ने कहा है कि अनुपस्थित रहने की स्थिति में संपूर्ण जवाबदेही संबंधित शिक्षक की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.