जहानाबाद, मई 26 -- अरवल, निज प्रतिनिधि सीबीएसई बोर्ड में दसवीं पास छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता को लेकर मन्नत पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बधाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय निदेशक प्रीति कुमारी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा में आयुष कुमार ने 96% अंक लाकर स्कूल के साथ-साथ जिला में पहला स्थान ग्रहण किया है। आयुष की सफलता पर विद्यालय परिवार को गर्व है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अनुशासन के साथ-साथ बेहतर पढ़ाई प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है जिसका नतीजा है कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय के सफल छात्र छात्राएं, अभिभावक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.