पिथौरागढ़, जून 25 -- बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा भवन के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गयी हैं। बुधवार को प्राचार्य प्रो.बीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. ललित सिंह व आईएसी समन्वयक डॉ.लीलाधर मिश्र ने परीक्षा भवन में बैठक की। बैठक में प्राचार्य पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में एनटीए के मानकानुरूप परीक्षा भवन के निर्माण के लिए 5.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई हैं। जिसमे से भवन निर्माण के लिए शासन ने पहली किश्त जारी कर दी हैं। इस धनराशि से महाविद्यालय परिसर में तीन मंजिला परीक्षा भवन का निर्माण होगा। जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। शासन के और से धन की स्वीकृत होने पर स्थानीय लोगो ने खुशी जताई हैं। बैठक में डॉ. पीएस मेहरा, डॉ. जेएन पंत, डॉ. बीएस बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवीन चन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.