रामनगर, दिसम्बर 11 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर महाविद्यालय में एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा फार्म विलंब शुल्क में वृद्धि का विरोध किया है। उन्होंने कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन कर मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को रामनगर के छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा फॉर्म के विलंब शुल्क को अचानक दोगुना कर दिया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क में अचानक बढ़ोतरी से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.