लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- मकसूदपुर। स्थानीय कस्बे में संचालित रघुवर दयाल इंटर कालेज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरजन लाल वर्मा, आरएसएस के विजय कुमार व प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर मिश्रा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह ने अतिथियों द्वारा सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल एवं पुरुस्कार प्रदानकर उत्साह वर्धन किया गया। इससे पूर्व कालेज के प्रबंधक उपकारशील वर्मा व प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कालेज के कोषाध्यक्ष रामनरेश वर्मा, राहुल दीक्षित मधुर, अंशुल, क्रांति , प्रियंका सहित विद्यालय का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.