कटिहार, जनवरी 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा-2026' को लेकर बिहार में पंजीकरण की तस्वीर सामने आ चुकी है। 7 जनवरी 2026 की स्थिति के अनुसार जहां कई जिले लक्ष्य से आगे निकल चुके हैं, वहीं कटिहार जिला अपेक्षाकृत पीछे नजर आ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक कटिहार में कुल 1,66,850 छात्रों के लक्ष्य के विरुद्ध 87,116 छात्रों, 9,747 शिक्षकों और 71 अभिभावकों सहित कुल 96,934 लोगों ने ही पंजीकरण कराया है। इस तरह जिले की कुल उपलब्धि मात्र 58.10 प्रतिशत दर्ज की गई है। राज्य स्तरीय रैंकिंग पर नजर डालें तो बक्सर (145.41 फीसदी), शेखपुरा (108.19 फीसदी) और भोजपुर (101.54 फीसदी) जैसे जिले लक्ष्य से कहीं आगे निकल गए हैं। वहीं कटिहार 16वें स्थान पर रहते हुए औसत से नीचे बना हुआ है। यह स्थिति तब है जब कटि...