बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो। सेक्टर 12 स्थित दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा की लाइव वेबकास्टिंग को कार्यान्वित किया गया। जिसमें कक्षा 6 से आठवीं तक के करीब 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लाइव वेबकास्टिंग का मुख्य मकसद छात्र परीक्षा संबंधित अपने तनाव और घबराहट दूर करना था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न छात्रों से बातचीत की और परीक्षा से जुड़े तनाव पर उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों को धैर्य से सुना और लगन से उनके जवाब दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...