बेगुसराय, फरवरी 6 -- भगवानपुर। उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यालय की स्मार्ट क्लास रूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सुना। परीक्षा की झिझक एवं समस्या का समाधान सुनकर छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा। वरीय शिक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों के बीच हिचकिचाहट दूर होती है व आत्मविश्वास बढ़ता है। मौके पर शिक्षक चंदन कुमार तिवारी, सुशील कुमार, अमितेश कुमार, सौरभ कुमार, प्रतीक कुमार, अभिषेक कुमार, अनुपम कुमारी, कमलेश कुमार व अन्य शिक्षक छात्र उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...