बागपत, दिसम्बर 17 -- प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए दो दिन में 38 हजार शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों का पंजीकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है। चेतावनी दी गई है कि जिस विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पंजीकरण में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यूपी बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। देशभर से इसके लिए पंजीकरण कराए जाते है, जिसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी और शिक्षक व अभिभावकों का भी पंजीकरण शामिल है। बागपत जनपद को 38,042 का पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि समाप्त हो गई है। 11 जनवरी तक पंजीकरण का अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, लेकिन डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने सभी प...