बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- भगवानपुर। अगले वर्ष होने वाली परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की जाने वाली परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के निबंधन की गति काफी धीमी है। पंजीयन की धीमी गति पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने चिंता व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन कार्य को पूरा कराने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया है। इसके लिए प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा के सहायक निदेशक वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा भी करेंगे। इसी को लेकर डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय ने सभी प्रधान को निर्देश जारी किया है। निर्धारित समय सीमा तक दिए गए लिंक पर बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों से पंजीकरण कराने को कहा गया है। इससे पंजीयन में वृद्धि होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...